≡ 6 आयुर्वेदिक ब्यूटी ब्रांड्स जिनके बारे में आपको जानना चाहिए 》 Her Beauty

6 आयुर्वेदिक ब्यूटी ब्रांड्स जिनके बारे में आपको जानना चाहिए

Advertisements

सुन्दरता को निखारने के लिए आयुर्वेदिक उत्पादों का उपयोग पिछले 5000 वर्षों से किया जा रहा है। आयुर्वेद केवल हर्बल अवयवों का एकत्रीकरण नहीं है, अपितु यह प्राचीन ज्ञान पर आधारित है। अतः आयुर्वेदिक ब्यूटी प्रोडक्ट्स का उपयोग आप स्वाभाविक रूप से सही सामंजस्य के साथ कर सकते हैं। इस लेख में हम जानेंगे 6 आयुर्वेदिक ब्यूटी ब्रांड्स के बारे में।

1. काम आयुर्वेद

आयुर्वेद को बढ़ावा देने और प्रामाणिक नुस्खों के अनुसार शुद्ध आयुर्वेदिक उत्पाद बनाने के लिए काम आयुर्वेद की शुरुआत 2002 में की गई। इसके ब्यूटी प्रोडक्ट्स उच्च गुणवत्ता वाले और खूबसूरत पैक में आते हैं। इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बिक्री भारत सहित समूचे विश्व में होती है और दुनिया के कुछ प्रमुख होटलों और स्पा द्वारा इनका उपयोग किया जाता है। काम आयुर्वेद के सभी उत्पाद 100% उच्च गुणवत्ता वाले प्राकृतिक और शाकाहारी तत्वों से निर्मित होते हैं। इसके ब्यूटी प्रोडक्ट्स में न तो कोई कृत्रिम रंग मिलाया जाता है और न ही कोई कृत्रिम सुगंध या अन्य कोई हानिकारक योजक।

2. फ़ॉरेस्ट एसेंशियल्स

फ़ॉरेस्ट एसेंशियल्स के उत्पाद लक्ज़री आयुर्वेद क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं। ये उत्पाद ऐसे होते हैं जो आपके सभी पांच इंद्रियों को प्रसन्न रखते हैं। इस सर्वोत्कृष्ट भारतीय सौंदर्य ब्रांड ने त्वचा और बालों को पुनर्जीवन देने वाले उत्पाद बनाए हैं। ये उत्पाद हस्तनिर्मित होते हैं और पारंपरिक रूप से बनाए जाते हैं। इन्हें बनाने में शुद्धता, प्रामाणिकता और गुणवत्ता के उच्चतम मानकों का पालन किया जाता है। ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स मौसमी प्राकृतिक अवयवों, जैविक ठंडे तेलों, दुर्लभ जड़ी-बूटियों और शुद्ध एसेंशियल ऑयल्स से निर्मित होते हैं।

3. आनंद हिमालयाज़

शरीर, मन और आत्मा के लिए समग्र कल्याण विचारधारा के साथ आनंद हिमालयाज़ की स्थापना 2001 में हुई। इनके ब्यूटी प्रोडक्ट्स उच्चतम क्षमता के एरोमाथेरेपिस्ट द्वारा तैयार किए जाते हैं। इनके ब्यूटी प्रोडक्ट्स का प्रयोग देश के कई नामी स्पा में किया जाता है। इन प्रोडक्ट्स को बनाने के लिए बेहतरीन प्राकृतिक सामग्री का उपयोग किया जाता है जो इसके नाम को चरितार्थ करता है।

Loading...

4. बायोटिक रॉयल

बायोटिक रॉयल एक आयुर्वेद आधारित ब्यूटी प्रोडक्ट्स ब्राण्ड है और सस्ता होने के कारण यह काफी लोकप्रिय है। इन प्रोडक्ट्स के निर्माण में हिमालयी जड़ी-बूटियों का प्रयोग किया जाता है जो आपकी सुंदरता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये सौन्दर्य उत्पाद अपने उच्च गुणवत्ता और बेहतरीन प्रभाव के लिए जाने जाते हैं।

5. जस्ट हर्ब्स

जस्ट हर्ब्स एक नया लेकिन प्रसिद्ध आयुर्वेदिक ब्राण्ड है और इसके सभी प्रोडक्ट्स 100 प्रतिशत आयुर्वेदिक फॉर्मूले पर आधारित और आयुष मंत्रालय द्वारा प्रमाणित हैं। इसके उत्पादों में कोई भी कृत्रिम रंग या सुगंधित सामग्री नहीं मिलाई जाती है। इसके उत्पादों पर उन सभी सामग्रियों का उल्लेख होता है जिसका प्रयोग उत्पाद को बनाने में किया गया है।

6. अवेदा

‘अवेदा’ के सौन्दर्य उत्पाद मुख्यतः आपके बालों की जरूरत है। ये उत्पाद अच्छी तरह से आपके बालों की देखभाल करने के साथ ही आपकी सौन्दर्यता को बढ़ाते हैं। ये प्रोडक्ट्स पौधों से प्राप्त प्राकृतिक तत्वों, गैर पेट्रोलियम खनिजों और पानी से निर्मित होते हैं। ये प्रोडक्ट्स वैश्विक स्तर पर हजारों सैलून और स्पा में प्रयोग में लिए जाते हैं। इनकी पैकेजिंग पुनर्नवीनीकृत सामग्री से की जाती हैं जोकि इनकी विशेषता है।

Advertisements